Lok Sabha Election 2024: मेरठ में सपा प्रत्याशी में फिर फेरबदल, अतुल प्रधान हुए बाहर; सुनीता वर्मा को मिला टिकट

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर समाजवादी पार्टी ने मेरठ में अपना उम्मीदवार चेंज कर दिया है। अब सुनीता वर्मा को टिकट दिया गया है। वहीं अतुल प्रधान ने टिकट काटे जाने पर इस्तीफे की पेशकश कर दी है।

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने मेरठ से फिर प्रत्याशी बदल दिया है। अब सुनीता वर्मा को टिकट दिया गया है। आज वह नामांकन दाखिल करेंगी। वहीं अतुल प्रधान ने टिकट काटे जाने पर इस्तीफे की पेशकश कर दी है। उन्होंने कहा कि यदि मेरा टिकट कटा तो मैं विधायक पद से इस्तीफा दूंगा। कहा जा रहा है कि वह विधानसभा अध्यक्ष को आज ही इस्तीफा भेज सकते हैं। अतुल प्रधान का मेरठ से लोकसभा का टिकट कटा है। बुधवार को ही उन्होंने नामांकन दाखिल किया था। चर्चा है कि अतुल प्रधान समाजवादी पार्टी से भी इस्तीफा दे सकते हैं। अतुल का टिकट काटकर अखिलेश यादव ने अब सुनीता वर्मा को टिकट दिया है। बता दें, ये वही सुनीता वर्मा है, जिन्हें 2019 में बहुजन समाज पार्टी (BSP) से निष्कासित कर दिया गया था, जिसके बाद 2021 में वे समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई थी।

Lok Sabha Election 2024

समाजवादी पार्टी ने मेरठ में फिर बदला अपना उम्मीदवार

सुनीता वर्मा के पति योगेश वर्मा बसपा के टिकट पर दो बार 2007 और 2012 के लिए विधायक चुने गए थे, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा उम्मीदवार के रूप में हार गए। उनकी पत्नी सुनीता 2017 में मेरठ की मेयर बनीं थी। इससे पहले, मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र में टिकट वितरण को लेकर सपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच बेचैनी ने पार्टी को अपने आधिकारिक उम्मीदवार भानु प्रताप सिंह पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर किया था।

End of Feed