विपक्ष पर राजनाथ सिंह का वार, बोले- 'जनता की आंखों में धूल झोंक कर राजनीति कर रही हैं सपा और कांग्रेस'

  • Agency by: भाषा
  • Updated May 16, 2024, 09:28 AM IST

Lok Sabha election 2024: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर कांंग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोगों से कहना चाहता हूं कि जनता जनार्दन होती है। जनता भगवान तुल्य होती है। जनता से झूठ मत बोलो। राजनीति करनी है तो सच बोलकर राजनीति करो।

Lok Sabha election 2024: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (SP) पर जनता की आंखों में धूल झोंक कर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये दल अवाम को यह कहकर गुमराह कर रही हैं कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) अगर फिर से सत्ता में आयी तो आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा।

Rajnath Singh

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना

सिंह ने लखनऊ की मोहनलालगंज लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कौशल किशोर के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए सपा और कांग्रेस पर जनता से झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 'झूठी अफवाह फैलाई जा रही है। सपा और कांग्रेस के नेता जनता से झूठ बोल रहे हैं कि भाजपा की सरकार आएगी तो आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। सच्चाई यह है कि आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा।'

End of Feed