Exclusive: चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी की सबसे ज्यादा डिमांड, प्रियंका, पायलट और इमरान प्रतापगढ़ी भी शामिल हैं लिस्ट में

  • Authored by: गौरव श्रीवास्तवEdited by: Shashank Shekhar Mishra
  • Updated Apr 10, 2024, 03:46 PM IST

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए सभी पार्टियां अपने चुनावी प्रचार में बड़े नेताओं को उतार कर जनता का मन मोहना चाहती है। BJP पीएम मोदी को चुनाव प्रचार में उतार कर एक बार फिर सत्ता में वापस आने की कोशिश कर रही हैं, तो कांग्रेस अपने दिग्गज नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को चुनावी प्रचार में उतार कर जनता का वोट पाने की जुगत में लगी हुई है।

Lok Sabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनाव का माहौल बन चुका है। हर राजनीतिक दल ज्यादा से ज्यादा जनता को लुभाने के लिए स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार रही है। कई प्रत्याशी अपने मनपसंद नेता से प्रचार कराकर जीत हासिल करना चाहते हैं। कांग्रेस के सूत्रों से खबर मिली है कि वायनाड से सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी देश भर में प्रचार के लिए सबसे ज़्यादा डिमांड में हैं।

Lok Sabha Election 2024

चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी के इन नेताओं की भारी डिमांड

कांग्रेस के किन नेताओं की सबसे ज्यादा मांग?

देश भर से सबसे ज्यादा जिस नेता की मांग चुनाव प्रचार के लिए हो रही है वो हैं राहुल गांधी। इसके अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, सचिन पायलट से कई कैंडिडेट अपनी सीट पर प्रचार करवाना चाहते हैं। इन तीन बड़े नेताओं के अलावा नवजोत सिंह सिद्धू, मशहूर शायर और कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, युवा नेता कन्हैया कुमार और बॉलीवुड स्टार राजबब्बर को भी अपने क्षेत्र में बुलाकर कई प्रत्याशी जीत हासिल करके संसद में पहुंचने की चाहत रख रहे हैं।

End of Feed