EVM पर PM मोदी की फोटो तलाश रही महिलाओं को देखकर भावुक हुए प्रधानमंत्री, आंखों में आए आंसू; दिया ये संदेश

Lok Sabha Election 2024: EVM पर PM मोदी की फोटो तलाश रही महिलाओं को देखकर भावुक हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि माताओं-बहनों के इस स्नेह को देखकर मेरी आंखों में आंसू हैं, संकल्प भी है इस कर्ज को उतारने का। लेकिन लक्ष्मीकांत जी, यह हम कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि हम इन बारीकियों पर ध्यान दें। घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के प्रचार ने और ज्यादा तेजी पकड़ ली है। इस सबके बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोल रहे हैं। वहीं, भाजपा दावा कर रही है कि राहुल गांधी, पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिस पर पीएम मोदी ने गुरुवार को खुद मध्य प्रदेश के मुरैना की रैली में राहुल गांधी को इशारों में जवाब दिया।

PM Modi

ईवीएम पर मोदी की फोटो तलाश रही महिलाओं को देखकर भावुक हुए प्रधानमंत्री मोदी

पीएम मोदी ने राहुल गांधी का बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि 'इन दिनों कांग्रेस के शहजादे को आए दिन मोदी का अपमान करने में मजा आ रहा है। वो कुछ भी बोलते जा रहे हैं। इससे कुछ लोग दुखी हैं कि देश के प्रधानमंत्री के लिए ऐसी भाषा का प्रयोग क्यों किया जा रहा है। मेरी सबसे विनती है कि कृपया कर आप दुखी मत होइए, गुस्सा मत कीजिए, आपको पता है कि वे नामदार हैं और हम कामदार हैं।

End of Feed