Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के बीच प्रशांत किशोर के बयान हर जगह छाए हुए हैं। लोकसभा चुनाव पर प्रशांत किशोर के कई दावे ट्रेंड कर रहे हैं। हाल ही में प्रशांत किशोर ने दावा किया कि इस बार फिर से भाजपा केंद्र की सत्ता पर काबिज होगी। उनके इस बयान की विपक्ष आलोचना कर रहा है। इस बीच प्रशांत किशोर ने अपने आलोचकों पर निशाना साधते हुए विपक्ष को 4 जून को खूब पानी पीने की सलाह दी है।
प्रशांत किशोर ने भाजपा को लेकर किया बड़ा दावा
मजाक बनाने वाले बंगाल के नतीजों को रखें याद - प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने कहा कि पानी पीना अच्छा है, क्योंकि यह दिमाग और शरीर दोनों को हाइड्रेटेड रखता है। जो लोग इस चुनाव के नतीजे के बारे में मेरे आकलन से चौंक रहे हैं, उन्हें 4 जून को भरपूर पानी अपने पास रखना चाहिए। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि मेरे दावे का मजाक बनाने वाले बंगाल के नतीजों को याद रखें।
बता दें, प्रशांत किशोर ने बंगाल के विधानसभा चुनाव-2021 में कहा था कि भाजपा(BJP) यहां ट्रिपल डिजिट में नहीं पहुंचेगी। वहीं, कई चैनलों ने भाजपा की जीत का दावा किया था। दरअसल, एक साक्षात्कार में प्रशांत किशोर से पूछा गया कि आपने हिमाचल में कांग्रेस के खराब परिणाम आने की बात कही थी, इसपर उनकी तीखी बहस हो गई। इसके बाद प्रशांत किशोर ने तभी पानी पिया, जिसको लेकर उनकी काफी ट्रोलिंग हुई, जिसका जवाब उन्होंने अब एक्स पोस्ट में दिया है।
प्रशांत किशोर ने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि इस बार के लोकसभा चुनावों में भाजपा एक बार फिर से सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि BJP को पहली जितनी या उससे भी ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि लोगों में कई मुद्दों पर मोदी सरकार से नाराजगी हो सकती है, लेकिन वो नाराजगी सरकार को हटाने वाली नहीं है।
