Lok Sabha Election 2024: चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी के महुआ बीनने और चखने पर छिड़ा सियासी संग्राम, जानें क्या है पूरा माजरा

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना काफिला रुकवाकर आदिवासी महिलाओं के साथ बात की और महुआ बीनकर खाए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे राहुल गांधी का शौक बताया तो वहीं कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री के बयान को आदिवासियों के अपमान से जोड़ा।

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के मध्य प्रदेश प्रवास के दौरान जंगल में महुआ बीनने और उसे चखने पर राज्य में सियासी संग्राम छिड़ गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जहां इसे राहुल गांधी का शौक बताया तो वहीं कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री के बयान को आदिवासियों के अपमान से जोड़ा। दरअसल, राहुल गांधी राज्य के प्रवास पर आए थे और उन्होंने सड़क मार्ग से गुजरते समय जंगल में महुआ बीन रही आदिवासी महिलाओं के बीच पहुंचकर चर्चा की थी। इतना ही नहीं जमीन पर पड़े महुआ के फूल उठाकर उसका स्वाद भी चखा था।

Lok Sabha Elections 2024

राहुल गांधी के महुआ बीनने और चखने पर छिड़ा सियासी संग्राम

उज्जैन में संवाददाताओं ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से राहुल गांधी के महुआ बीनकर चखने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अब मैं क्या बोलूं उनके बारे में, जबरदस्ती के नेता हैं, राजनीति लायक नहीं हैं, उन्होंने महुआ खाकर बता दिया है कि उनके क्या शौक हैं। अगर उन्हें महुआ बीनना और खाना है तो हम उनका स्वागत करेंगे।

End of Feed