प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतना चाहता है ताकि कांग्रेस को अयोध्या में राम मंदिर पर 'बाबरी ताला' लगाने से रोका जा सके मध्य प्रदेश के धार में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश के लिए यह जानना जरूरी है कि वह 400 सीटें क्यों मांग रहे हैं।
'मोदी 400 सीटें चाहते हैं ताकि कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर पर बाबरी ताला नहीं लगा सके'
पीएम ने कहा- 'मोदी 400 सीटें चाहते हैं ताकि मैं कांग्रेस और INDI alliance की सभी साजिशों को रोक सकूं। मोदी 400 सीटें चाहते हैं ताकि कांग्रेस खेल खराब करने के लिए अनुच्छेद 370 वापस नहीं ला सके, मोदी 400 सीटें चाहते हैं ताकि कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर पर बाबरी ताला नहीं लगा सके'
एनडीए को 400 सीटों की जरूरत है ताकि...
पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 400 सीटों की जरूरत है ताकि 'कांग्रेस देश की खाली जमीन और द्वीपों को दूसरे देशों को न सौंप दे।' पीएम मोदी ने कहा, 'मोदी 400 सीटें चाहते हैं ताकि कांग्रेस एससी/एसटी/ओबीसी को मिला आरक्षण छीनकर अपने वोट बैंक को न दे दे'
लालू प्रसाद के बयान की भी आलोचना की
पीएम मोदी ने मुसलमानों को आरक्षण का लाभ देने के राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद के बयान की भी आलोचना की, राजद विपक्ष के इंडिया ब्लॉक का हिस्सा है गौर हो कि लोकसभा चुनाव सात चरणों में हो रहे हैं, यह 19 अप्रैल को शुरू हुआ और 1 जून को समाप्त होगा वहीं वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
