Lok Sabha Election: पटना में विपक्षी दलों ने किया शक्ति प्रदर्शन, लालू, राहुल और अखिलेश समेत कई दिग्गजों ने भरी हुंकार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2024, 04:09 PM IST

Lok Sabha Election, Bihar Politics: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दलों ने भी अपनी-अपनी कमर कस ली है। बिहार की राजधानी पटना में INDI गठबंधन में शामिल सहयोगी दलों ने शक्ति प्रदर्शन किया। राजद की ‘जन विश्वास रैली' में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, लालू प्रसाद और सीताराम येचुरी समते कई दिग्गजों ने शिरकत की।

Bihar Jan Vishwas Rally: विपक्षी दलों के गठबंधन में शामिल पार्टियां लोकसभा चुनाव को देखते हुए युद्ध के मैदान में हुंकार भरना शुरू कर दिया है। बिहार की राजधानी पटना में 'जन विश्वास रैली' का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी नेता राहुल गांधी, बिहार के पूर्व सीएम और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव, सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी, सीपीआई महासचिव डी राजा शामिल हुए।

Bihar Jan Vishwas Rally

बिहार में विपक्षी दलों की जन विश्वास रैली।

जन विश्वास रैली में तेजस्वी ने भरी हुंकार

पटना में आयोजित 'जन विश्वास रैली' में राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा, 'कुछ लोग कहते हैं कि हमारी पार्टी MY-मुस्लिम और यादव की पार्टी है। मैं कहना चाहता हूं कि हमारी पार्टी MY और BAAP-B फॉर बहुजन, A से अगड़ा के लिए, A से आधी आबादी (महिलाएं), और P से गरीबों... की पार्टी है।'

End of Feed