Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना

Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग (ECI) ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए अधिसूचना जारी की, जो 13 मई को 9 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 96 निर्वाचन क्षेत्रों में होगा। इस फेज में यूपी की 13 सीटें शामिल हैं। यहां पर मतदान 13 मई को होना है।

Lok Sabha Election 2024: भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए अधिसूचना जारी की, जो 13 मई को 9 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 96 निर्वाचन क्षेत्रों में होगा। इस चरण में आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर सहित 9 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 96 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुसार, नामांकन करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है। नामांकन की जांच 26 अप्रैल को होगी। ईसीआई ने यह भी उल्लेख किया कि 29 अप्रैल उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि होगी।

ECI

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना

आंध्र प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में 13 मई को मतदान होगा, जबकि झारखंड में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को मतदान होगा।

End of Feed