Lok Sabha Election 2024: ‘देश में तीसरी बार बनेगी Modi सरकार’… यूपी के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का बड़ा दावा

Lok Sabha Election 2024: आज लखनऊ में CM Yogi ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि तीसरी बार देश में मोदी सरकार बनने जा रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान योगी ने कहा कि आपका एक वोट गलत दिशा में गया तो आतंकवाद के पुराने दौर को वापस ला सकता है। आप एक वोट भाजपा के पक्ष में गया तो आतंकवाद को सीमापार ही निपटा देंगे।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 में दूसरे चरण की वोटिंग में अब कुछ ही दिन शेष हैं जिसमें सभी पार्टिया जोरों-शोरों से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। वहीं आज लखनऊ में CM Yogi ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि तीसरी बार भी मोदी सरकार बनने जा रही है, मोदी की सरकार में ही लोगों को बिना भेदभाव से हर लाभ मिलता है। सीएम योगी ने कहा कि 60 करोड़ लोगों को देश के अंदर पांच लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा प्राप्त हुआ हैं, 50 करोड़ लोगों का जन-धन अकांउट खोलकर सरकार की धनराशि लोगों तक सीधे पहुंचाई गई हैं। 12 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्रदान किया गया हैं, 4 करोड़ गरीबों के लिए मकान बनाने का काम किया गया है।

CM Yogi

सीएम योगी ने एक बार फिर कांग्रेस पर साधा निशाना

इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए दावा किया कि यह पार्टी अनुसचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और पिछड़ी जातियों के अधिकारों पर डकैती डालने के लिये सत्ता में आना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की मंशा अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के अधिकारों पर डकैती डालने की है और इसके लिए वह सरकार में आना चाहते हैं। वह जातिगत जनगणना कराना चाहते हैं और उसके आधार पर बहुसंख्यक समाज के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास करेंगे।

End of Feed