'दिल टूट गया है..' वाराणसी से कॉमेडियन श्याम रंगीला का नामांकन रद्द, पीएम मोदी के खिलाफ भरा था पर्चा

Comedian Shyam Rangeela Nomination Canceled: श्याम रंगीला ने कहा कि मैं कलाकार हूं। लेकिन, कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं हूं। सोचता हूं कि कॉमेडी ही मेरे लिए बेहतर क्षेत्र है। राजनीति मेरे बस की बात नहीं है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. कॉमेडियन श्याम रंगीला का वाराणसी से नामांकन रद्द हो गया है
  2. कहा-'वाराणसी से नहीं लड़ने देंगे यह तय था, अब साफ हो गया, दिल जरूर टूट गया है'
  3. रंगीला ने एक दिन पहले मंगलवार को ही नामांकन दाखिल किया था


Comedian Shyam Rangeela Nomination Canceled: हास्य कलाकार श्याम रंगीला का नामांकन रद्द हो गया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर वाराणसी से पर्चा भरा था। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी। श्याम रंगीला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए नामांकन रद्द होने की जानकारी दी।

Comedian Shyam Rangeela

हास्य कलाकार श्याम रंगीला का नामांकन रद्द

नामांकन रद्द होने के बाद उन्होंने कहा, 'वाराणसी से नहीं लड़ने देंगे यह तय था, अब साफ हो गया। दिल जरूर टूट गया है, हौसला नहीं टूटा है। आप सबके सहयोग के लिए शुक्रिया। मीडिया और शुभचिंतकों से निवेदन है, कृपया अभी कॉल ना करें, जो भी सूचना होगी, यहां देता रहूंगा। शायद अब थोड़ी देर बातचीत करने की इच्छा नहीं है।'

End of Feed