Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में 200 सीटें भी नहीं जीतेगी भाजपा, प्रियांक खरगे ने किया दावा

Lok Sabha Election 2024: भाजपा का लक्ष्य आगामी लोकसभा चुनाव में देश में 370 सीट जीतने का है जबकि पार्टी का दावा है कि देश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 400 सीट जीतेगी। इस बीच कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने दावा किया है कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में 200 सीट भी नहीं जीत पाएगी।

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने शनिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) लोकसभा चुनाव में 200 सीट भी नहीं जीत पाएगी। खरगे ने सूखा राहत मांगने के लिए केंद्र को प्रस्ताव सौंपने में राज्य सरकार की ओर से देरी किये जाने से जुड़े बयान को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शाह को ‘गलत सूचना मंत्री होना चाहिए था।’

Priyank Kharge

लोकसभा चुनाव में 200 सीटें भी नहीं जीतेगी भाजपा- प्रियांक खरगे

End of Feed