Lok Sabha Election 2024: लोकसभा की मुस्लिम बहुल 100 से ज्यादा सीटों को लेकर BJP ने तैयार किया मास्टर प्लान, जानें क्या है खास

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने भाजपा 370 और एनडीए गठबंधन के लिए 400 पार का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भाजपा ने लोकसभा की मुस्लिम बहुल 100 से ज्यादा सीटों को लेकर खास तैयारी की है। इन सीटों पर लोकसभा प्रभारी के साथ-साथ विधानसभा अनुसार विधानसभा प्रभारी, विधानसभा सह प्रभारी और मोदी मित्रों की तैनाती की गई है।

Lok Sabha Election 2024: भाजपा इस बार के लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत मिलने और ऐतिहासिक जीत का दावा कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने भाजपा 370 और एनडीए गठबंधन के लिए 400 पार का लक्ष्य रख दिया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी अपना जनाधार बढ़ाने का प्रयास कर रही है। बल्कि, इस क्रम में अल्पसंख्यक समाज को भी जोड़ने के मिशन में लगी हुई है।

Lok Sabha Election 2024

मुस्लिम बहुल 100 से ज्यादा सीटों को लेकर BJP ने बनाया मास्टर प्लान

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में मुस्लिम समाज की स्थितियों को बदला है, उन्हें बदहाली से निकाला है, उनकी शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। उस वजह से मुस्लिम समाज अब देश की मुख्यधारा से जुड़ गया है, उनके अंदर का डर खत्म हो गया है, उन्हें गुंडाराज से मुक्ति मिल गई है। देश के मुसलमानों के सामने कांग्रेस, सपा, बसपा, आरजेडी और टीएमसी जैसे दल अब पूरी तरह से बेनकाब हो गए हैं।

End of Feed