Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, कमलनाथ के करीबी विक्रम अहाके BJP में शामिल

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक और झटका लगा है। यहां सीएम मोहन यादव के दौरे के पहले नगर निगम के महापौर विक्रम अहाके कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनवा-2024 से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। अब छिंदवाड़ा के मेयर विक्रम अहाके ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। सीएम हाउस में मुख्यमंत्री मोहन यादव , प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विक्रम अहाके को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। विक्रम अहाके के साथ छिंदवाड़ा नगर निगम जल विभाग सभापति प्रमोद शर्मा, अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष सिद्धांत थनेसर, पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आशीष साहू, पूर्व एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष धीरज राऊत, पूर्व एनएसयूआई जिला कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय, पूर्व एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सुमित दुबे भी बीजेपी में शामिल हुए। इसके पहले भी कांग्रेस के 7 पार्षदों ने बीजेपी की सदस्यता ली थी।

Lok Sabha Election 2024

छिंदवाड़ा के मेयर विक्रम अहाके ने थामा बीजेपी का हाथ

इन सब के बीच आज मुख्यमंत्री मोहन यादव छिंदवाड़ा दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री चौरई में रोड शो भी करेंगे। जिसके बाद शहपुरा में सभा को संबोधित करेंगे। रात्रि 8.30 बजे जिला मुख्यालय में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में व्यापारियों को भी आमंत्रित किया गया है। छिंदवाड़ा में रात्रि विश्राम के बाद मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह सामाजिक बंधुओं की बैठक में शामिल होंगे।

End of Feed