बिहार की उन 5 लोकसभा सीटों का समीकरण समझिए, जहां 13 मई को होने हैं चुनाव

Bihar Politics: बिहार में चौथे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार थम चुका है। चौथे राउंड में 5 लोकसभा सीटों पर 13 मई को वोटिंग होगी। इस चरण में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है, जहां एक ओर बेगूसराय से गिरिराज सिंह मैदान में हैं, तो दूसरी तरफ राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी मुंगेर से उम्मीदवार हैं।

Lok Sabha Election 2024: बिहार में लोकसभा की उन पांच सीट पर चुनाव प्रचार शनिवार को थम गया जिन पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है। राज्य में इस चरण में दो केंद्रीय मंत्रियों सहित 55 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। सोमवार को बेगूसराय और उजियारपुर में भी मतदान होना है, जिसका प्रतिनिधित्व वर्तमान में क्रमशः ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय करते हैं। भाजपा के दोनों नेताओं की नजर अपनी-अपनी सीट बरकरार रखने पर है।

Bihar Election News

बिहार की इन 5 सीटों पर चुनाव।

बेगूसराय, उजियारपुर और दरभंगा पर भाजपा का कब्जा

अन्य निर्वाचन क्षेत्र जहां मतदान होना है उनमें दरभंगा, समस्तीपुर और मुंगेर शामिल हैं। इन पांचों निर्वाचन क्षेत्रों में से तीन सीट बेगूसराय, उजियारपुर और दरभंगा वर्तमान में भाजपा के पास हैं। दरभंगा और मुंगेर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अलग-अलग रैलियों के बाद राजग इन सीट पर जीत को लेकर आशावादी है।

End of Feed