नवीन जिंदल ने कंधे पर उठाया गेहूं का बोरा, कहा- हरियाणा के किसान, देश की जान...; देखें VIDEO

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2024, 05:48 PM IST

Naveen Jindal Video: कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नवीन जिंदल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपने कंधों पर गेहूं का बोरा उठाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस बोरे को ट्रक में लोड किया। इस दौरान वहां मौजूद समर्थक उनके पक्ष में नारेबाजी कर रहे हैं।

Haryana Election News: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी उठापटक का दौर तेज हो चुका है। पहले चरण के मतदान में अब कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं, कि तमाम पार्टियां और उम्मीदवार अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पूर्व सांसद नवीन जिंदल का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो अपने कंधों पर बोझ उठाते दिखाई दे रहे हैं।

Naveen Jindal Haryana

नवीन जिंदल के बोरा उठाने का वीडियो।

भाजपा उम्मीदवार ने कंधे पर उठाया गेहूं का बोरा

लंबे समय से कांग्रेस का हिस्सा रहे नवीन जिंदल ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है और इस बार बीजेपी ने उन्हें कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। जिंदल ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वो अपने कंधे पर गेहूं का बोरा उठाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान यहां मौजूद उनके समर्थक 'नवीन जिंदल जिंदाबाद, हमारा नेता कैसा हो-नवीन जिंदल जैसा हो...' नारेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने गेहूं के बोरे को एक ट्रक मे लोड किया।

End of Feed