शिमला रैली में कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी, बोले-'तालाबाज सरकार' ने भर्ती आयोग पर ताला लगाया

PM Modi Shimla Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस को 'तालाबाज सरकार' बताया और कहा कि इस सरकार ने अपने किए हुए वादों को पूरा नहीं किया जबकि मोदी की हर गारंटी पूरी होती है। पीएम ने यहां रोड शो भी किया।

PM Modi Shimla Rally: लोकसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण का चुनाव प्रचार जोरों पर है। छठवें चरण के लिए शनिवार को और सांतवें चरण की वोटिंग 1 जून को होनी है। चुनाव प्रचार के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को शिमला में चुनावी रैली को संबोधित किया। रैली में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 'तालाबाज सरकार' बताया और कहा कि इस सरकार ने अपने किए हुए वादों को पूरा नहीं किया जबकि मोदी की हर गारंटी पूरी होती है। पीएम ने यहां रोड शो भी किया।

पीएम मोदी की शिमला रैली की बड़ी बातें

  • मोदी आपका बिजली बिल जीरो करने के लिए एक बड़ी योजना शुरू की है। योजना का नाम पीएम सूर्यग्रह मुफ्त बिजली योजना। इससे आपका बिजली बिल जीरो हो जाएगा। जो बिजली आप पैदा करेंगे उसमें से आप कमाई भी करेंगे।
  • आपको घर पर सौर पैनल लगाने के लिए सरकार 75 हजार रुपए देगी। अपनी जरूरत की बिजली का उपयोग करिए। अतिरिक्त बिजली सरकार को बेच दीजिए और कमाई कीजिए। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग चल रही है।
  • पहले मोदी ने अपनी गारंटिया जिस तरह से पूरी की हैं, वैसे ही यह गारंटी मोदी पूरी करेगा। हमारा संकल्प है कि गरीब के घर का चूल्हा जलता रहना चाहिए। इसलिए मुफ्त अनाज योजना चल रही है।
  • जब बॉर्डर स्टेट में सड़क बनाने की बात आती थी तो कांग्रेस के हाथ-पांव फूल जाते थे। कांग्रेस डर जाती थी कि अगर सड़क बनाई तो उसी सड़क से दुश्मन भीतर आ जाएगा। ऐसी डरपोक सोच मोदी के मिजाज के साथ मेल नहीं खाती।
  • कांग्रेस पर हिमाचल प्रदेश के युवाओं को एक लाख नौकरियां देने के अपने वादे को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी की ‘तालाबाज सरकार’ ने राज्य कर्मचारी चयन आयोग पर ताला लगा दिया है।
  • शिमला लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप के समर्थन में सिरमौर जिले के नाहन में एक विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी ‘घोर सांप्रदायिक, जातिवादी और परिवारवादी’ हैं।
  • मेरे लिए न तो नाहन नया है और न ही सिरमौर लेकिन मुझे कहना पड़ेगा कि आज का माहौल नया है क्योंकि मैंने नाहन में ऐसी ऐतिहासिक रैली नहीं देखी।
  • मैं यहां अपने या अपने परिवार के लिए नहीं बल्कि एक विकसित राष्ट्र के लिए, भाजपा के तीसरे कार्यकाल के लिए आपका आशीर्वाद लेने आया हूं।

End of Feed