Lok Sabha Chunav 2024 3rd Phase Polling Date: लोक सभा इलेक्शन 2024 तीसरे चरण का शेड्यूल, प्रमुख सीटें और उम्मीदवारों की सूची यहां देखें

Lok Sabha Chunav 2024 3rd Phase Polling Date Time, Schedule, Teesre Charan ki Polling kab Hogi: तीसरे चरण में जिन सीटों पर मतदान हो रहा है 2019 में उनमें से ज्यादातर सीटों पर भाजपा और उसके सहयोगी दल विजयी हुए थे। तीसरे चरण में ही गुजरात की सभी 26 सीटों के लिए मतदान होना है। सभी भाजपा के पास थीं।

Lok Sabha Chunav 2024 3rd Phase Polling Date Time, Schedule, Teesre Charan ki Polling kab Hogi: लोकसभा की 543 सीटों के लिए दो चरणों का मतदान संपन्न हो गया है। तीसरे चरण के लिए मतदान सात मई को होगा। तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। इस चरण में सात मई को 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान होगा। तीसरे चरण में बंगाल, बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश, कर्नाटक एवं गुजरात सहित अन्य राज्यों में दिग्गज मंत्रियों एवं कद्दावर नेताओं की चुनावी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

dimple yadav

सात मई को तीसरे चरण का मतदान।

तीसरे चरण में असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की सात, गोवा की दो, गुजरात की 26, कर्नाटक की 14, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की 4, दादर एवं नागर हवेली और दमन एंड दिउ की दो सीटों और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान होगा। इसके बाद चोथे चरण का मतदान 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठवें चरण की 25 मई और सांतवें चरण की वोटिंग एक जून को होगी। लोकसभा की सभी सीटों के नतीजे चार जून को आएंगे।

End of Feed