आंध्र प्रदेश में किसका बजेगा डंका? लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए एक साथ होगी मतदान; जानें खास बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated May 12, 2024, 03:20 PM IST

Andhra Pradesh Election: आंध्र प्रदेश में 175 सदस्यीय विधानसभा और 25 लोकसभा सीट पर सोमवार (13 मई, 2024) को एक साथ मतदान होगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एमके मीणा के अनुसार लोकसभा चुनाव के लिए 454 और विधानसभा चुनाव के लिए 2,387 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जानें खास बातें।

Election News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी और विभिन्न राजनीतिक दलों के कई अन्य प्रमुख नेताओं के जोशीले भाषणों वाले चुनाव प्रचार के बाद आंध्र प्रदेश में 175 सदस्यीय विधानसभा और 25 लोकसभा सीट पर सोमवार को एक साथ मतदान होगा। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जगनमोहन (पुलीवेंदुला), तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू (कुप्पम) और जनसेना प्रमुख व अभिनेता पवन कल्याण (पीतमपुरम) विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

Election Voting

सांकेतिक तस्वीर।

सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है वाईएसआर कांग्रेस

कांग्रेस की आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और जगनमोहन की बहन वाई एस शर्मिला (कडप्पा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश अध्यक्ष पुरंदेश्वरी (राजामहेंद्रवरम) लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी राज्य में विधानसभा की सभी 175 और सभी 25 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रह है।

End of Feed