इलेक्शन

Haryana Chunav Exit Polls 2024: जल्द आएगा हरियाणा विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल? जानें कहां मिलेगी सबसे सटीक जानकारी

Haryana Exit Poll 2024, Haryana Vidhan Sabha Chunav Exit Poll 2024 Date Time: हरियाणा विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल 5 अक्टूबर को शाम साढ़े छह बजे के बाद देखे जा सकेंगे।

Image

कब आएगा हरियाणा का एग्जिट पोल

KEY HIGHLIGHTS
  • हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव का परिणाम 8 अक्टूबर को
  • हरियाणा का एग्जिट पोल 5 अक्टूबर को

Haryana Vidhan Sabha Chunav Exit Polls 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को सिंगल चरण में वोटिंग होगी और उसी दिन हरियाणा का एग्जिट पोल भी आ जाएगा। 5 अक्टूबर को मतदान समाप्त होने के आधे घंटे बाद एग्जिट पोल दिखाए जा सकते हैं। यानी हरियाणा विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल शाम साढ़े छह बजे के बाद देखे जा सकेंगे। हर बार की तरह इस बार भी टाइम्स नाउ नवभारत एग्जिट पोल लेकर आ रहा है। हरियाणा से जुड़ा एग्जिट पोल और इसके हर अपडेट्स आप www.timesnowhindi.com पर देख सकते हैं। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर, यूट्यूब और फेसबुक पर यूपी एग्जिट पोल देखा और सुना जा सकता है।

हरियाणा चुनाव एग्जिट पोल कब और कहां देखें: Haryana Exit Poll 2024

5 अक्टूबर की शाम साढ़े छह बजे के बाद आप टाइम्स नाउ नवभारत चैनल, इसकी वेबसाइट www.timesnowhindi.com और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर हरियाणा का एग्जिट पोल देख सकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर आपको सबसे सटीक एग्जिट पोल देखने को मिलेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट और उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिंक पर क्लिक करके आप एग्जिट पोल देख सकते हैं।

क्या होते हैं एग्जिट पोल

दरअसल किसी भी चुनाव के दौरान एजेंसियां एक सर्वे करती है। मतदान देने वाले वोटर का सर्वे करती है। उसी आधार पर एग्जिट पोल में यह बताया जाता है कि चुनाव में कौन जीत रहा है। आधिकारिक रिजल्ट से पहले, एग्जिट पोल से अगली सरकार की तस्वीर साफ हो जाती है। एग्जिट पोल नतीजे नहीं होते बल्कि अनुमान होते हैं। ये अनुमान गलत भी साबित होते हैं। तो कई बार इनकी भविष्यवाणी सटीक भी होती है। ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल में अंतर होता है। ओपिनियन पोल जहां चुनाव से पहले कराए जाते हैं जबकि एग्जिट पोल सर्वे में सिर्फ मतदाताओं को शामिल किया जाता है। इसलिए इसे ज्यादा सटीक माना जाता है।

विवरणजानकारी
Haryana Chunav Exit Poll की तारीख5 अक्टूबर 2024
Haryana Chunav Exit Poll का समयशाम 6:30 बजे के बाद
Haryana Chunav Exit Poll कहां देखेंटाइम्स नाउ नवभारत चैनल, वेबसाइट (www.timesnowhindi.com), और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (ट्विटर, यूट्यूब, फेसबुक) पर
Haryana Chunav Exit Poll क्या होता हैमतदान के बाद किया गया सर्वेक्षण, जिसमें चुनाव परिणाम का अनुमान दिया जाता है।
ओपिनियन पोल और Haryana Chunav Exit Poll का अंतरओपिनियन पोल चुनाव से पहले किए जाते हैं, जबकि Haryana Chunav Exit Poll मतदान के बाद किया जाता है।
Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article