बीजेपी में शामिल हुए लिएंडर पेस, पहले थे TMC का हिस्सा अब पश्चिम बंगाल में खिलाएंगे कमल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका दे दिया है। कभी टीएमसी में रहे लिएंडर पेस आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

भारत के पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी ने पेस को पार्टी में शामिल कराकर टीएमसी को बड़ा झटका दे दिया है। पेस ने केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। लिएंडर पेस के पहले से ही बीजेपी में शामिल होने की अटकलें की थीं। उन्होंने कुछ समय पहले ही बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात की थी, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल थे।

End of Feed