Himachal Pradesh Kullu Election Result: हिमाचल में बीजेपी ने मानी हार, जयराम ठाकुर सौंपेंगे इस्तीफा

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 8, 2022, 05:32 PM IST

Himachal Pradesh Kullu Election Result Constituency Wise: हिमाचल प्रदेश की विधानसभा की अहम सीटों में कुल्लू सीट का नाम आता है, कुल्लू जिले में 4 विधानसभा सीटें एएनएनआई, बंजार, कुल्लू, मनाली हैं। हालांकि रुझानों के अनुसार बीजेपी को हिमाचल में हार का सामना करना पड़ रहा है।

Himachal Pradesh Kullu Election Result: हिमाचल प्रदेश की एक महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है-कुल्लू विधानसभा सीट, यहां विधानसभा सभा सीट पर 12 नवंबर को मतदान हुआ था और अब 8 दिसंबर को परिणाम घोषित हो रहे हैं। कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से इस बार बीजेपी के नरोत्तम ठाकुर (Narottam Thakur) कांग्रेस के सुंदर ठाकुर और आम आदमी पार्टी (AAP) के शेर सिंह चुनावी मैदान में उतरे थे। यहां 4 विधानसभा सीटें हैं ये हैं- एएनएनआई, बंजार, कुल्लू, मनाली जहां रिजल्ट आना है।

Himachal Pradesh Kullu Election Result

हिमाचल प्रदेश की एक महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है-कुल्लू

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 40 सीटों पर जीत हासिल की है, वहीं अन्य सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि बीजेपी ने 25 सीटों पर जीत हासिल की है और अन्य ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है।

End of Feed