Kripal Parmar : हिमाचल प्रदेश की फतेहपुर विधानसभा सीट यकायक उस समय सुर्खियों में आ गई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां से भाजपा के बागी नेता कृपाल परमार को फोन किया। परमार को चुनाव लड़ाने से मनाने के लिए पीएम मोदी ने फोन किया। पीएम से फोन पर परमार की बातचीत का वीडियो वायरल भी हुआ था। हिमाचल चुनाव के नतीजे गुरुवार को आ गए। इस सीट का चुनाव नतीजा भी आया। इस सीट पर परमार की जीत तो दूर वह दूसरे स्थान पर भी नहीं आए। इस सीट को कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया ने जीता। भाजपा ने यहां से मंत्री राकेश पठानिया को टिकट दिया था। वह चुनाव हार गए। कांग्रेस के भवानी सिंह को 32453 वोट, भाजपा के उम्मीदवार को 25462 वोट और परमार को महज 2794 वोट मिले। प्रधानमंत्री के फोन के बावजूद परमार पीछे नहीं हटे। माना जा रहा है कि उन्होंने बीजेपी के ही वोट काटे।
हिमाचल में जिस बागी नेता से PM की बातचीत का वीडियो हुआ था वायरल, जानें उस सीट का क्या रहा नतीजा
- Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Dec 9, 2022, 12:33 PM IST
भाजपा ने यहां से मंत्री राकेश पठानिया को टिकट दिया था। वह चुनाव हार गए। कांग्रेस के भवानी सिंह को 32453 वोट, भाजपा के उम्मीदवार को 25462 वोट और परमार को महज 2794 वोट मिले। प्रधानमंत्री के फोन के बावजूद परमार पीछे नहीं हटे। माना जा रहा है कि उन्होंने बीजेपी के ही वोट काटे।
End of Feed
