'केरल चुनाव में BJP ही एकमात्र वास्तविक दावेदार...', पलक्कड़ में बोले PM मोदी; कांग्रेस और वाम दल पर साधा निशाना

Kerala Assembly Election 2026: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलक्कड़ में रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और वाम दल पर निशाना साधा।

Kerala Assembly Election 2026: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलक्कड़ में रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और वाम दल पर निशाना साधा और भाजपा को एकमात्र वास्तविक दावेदार करार दिया। उन्होंने कहा कि वाम दल और कांग्रेस एक-दूसरे को 'बी-टीम' बताने का दावा कर रहे हैं, लेकिन दोनों मानते हैं कि केरल चुनाव में भाजपा ही एकमात्र वास्तविक दावेदार है।

Modi In Kerala

पीएम मोदी ने केरल में जनसभा को किया संबोधित (फोटो साभार: @BJP4India)

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

पीएम मोदी ने कहा कि अब केरल के युवा, महिलाएं और किसान भाजपा तथा राजग के प्रति समर्थन में एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि केरल में बदलाव जनता के आशीर्वाद, भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों और उनके बलिदानों के कारण होगा। उन्होंने कहा कि घोटालों के बीच एलडीएफ और यूडीएफ दशकों तक सत्ता पर काबिज रहे, लेकिन कभी एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, जनता के सामने खोखले दावे करते रहे। उन्होंने कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ दोनों ने स्वीकार किया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा 'ए-टीम' है।

End of Feed