'केजरीवाल चोर है, क्योंकि वह पांच महीने...' दिल्ली के पूर्व सीएम ने खुद बताई अपने जेल जाने की वजह

Delhi Nws: अरविंद केजरीवाल ने ये दावा किया है कि भाजपा उन्हें ‘चोर' दिखाना चाहती है, इसलिए जेल में डाला। आप नेता केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने मुझे जेल में क्यों डाला? मैं ईमानदार हूं। मेरी ईमानदारी पर चोट करना चाहते हैं। वे यह कहना चाहते हैं कि केजरीवाल ‘चोर’ है क्योंकि वह पांच महीने तक जेल में रहा।

Why Did Arvind Kejriwal go to jail: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर प्रहार तेज करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी उन्हें 'चोर' दिखाना चाहती है लेकिन उनके 'कट्टर शत्रु' भी मानते हैं कि वह भ्रष्ट नहीं हैं।

Why Did Arvind Kejriwal go to jail

अरविंद केजरीवाल।

रानिया विधानसभा क्षेत्र में केजरीवाल का रोडशो

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए ‘आप’ प्रत्याशी हरपिंदर सिंह के समर्थन में सिरसा के रानिया विधानसभा क्षेत्र में एक रोडशो किया। केजरीवाल ने आबकारी नीति मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने पर पिछले सप्ताह तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। ‘आप’ नेता आतिशी ने राष्ट्रीय राजधानी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

End of Feed