कांग्रेस के लिए कर्नाटक में करो या मरो, पहली बार राहुल-प्रियंका के साथ सोनिया भी चुनावी घमासाम में उतरीं

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 5, 2023, 11:22 AM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने कर्नाटक में बड़े पैमाने पर प्रचार किया है और सोनिया गांधी शनिवार को हुबली में एक जनसभा को संबोधित करने जा रही हैं।

Karnataka Elections 2023: इस बार कर्नाटक चुनाव भारतीय जनता पार्टी ही नहीं कांग्रेस के लिए भी बेहद अहम बन गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि नेहरू-गांधी परिवार के तीन अहम सदस्य किसी राज्य में चुनाव अभियान में कूद पड़े हैं। इस दक्षिणी राज्य में पार्टी को सत्ता में लाने के लिए मतदाताओं को लुभाने का कोई मौका कांग्रेस हाईकमान नहीं छोड़ रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने कर्नाटक में बड़े पैमाने पर प्रचार किया है और सोनिया गांधी शनिवार को हुबली में एक जनसभा को संबोधित करने जा रही हैं।

Sonia Gandhi in Karnataka Elections 2023

कांग्रेस के लिए कर्नाटक में करो या मरो

कर्नाटक का नेहरू-गांधी परिवार के साथ लंबा संबंध

End of Feed