Karnataka Election: डीके शिवकुमार ने की रसोई गैस सिलेंडर की पूजा, तेजस्वी सूर्या बोले- चलो कम से कम वे पूजा तो कर रहे हैं

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 10, 2023, 01:36 PM IST

Karnataka Assembly Election 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने रसोई गैस सिलेंडर की पूजा की। बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने तंज कसते हुए कहा कि कम से कम पूजा तो कर रहे हैं।

Karnataka Assembly Election 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने मंगलवार को एक रसोई गैस सिलेंडर की पूजा की। इस पर बेंगलुरु के बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने तंज कसते हुए कहा कि कम से कम वे कुछ पूजा तो कर रहे हैं। उन्होंने रसोई गैस सिलेंडर के लिए प्रार्थना करने वाले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। सूर्या ने कहा कि अचानक कांग्रेस पार्टी ने हर चीज के लिए प्रार्थना करना शुरू कर दिया है। चाहे वह पिछले हफ्ते बजरंग बली मंदिरों में जा रहे हों या गैस सिलेंडर में भगवान के दर्शन कर रहे हों। हिंदू दर्शन हर चीज में भगवान को देखता है। हम वास्तव में डीके शिवकुमार और कांग्रेस पार्टी का एलपीजी सिलेंडरों में प्रार्थना करने का स्वागत करते हैं।उन्होंने कहा कि हम खुश हैं कि कांग्रेस कम से कम किसी तरह की पूजा तो कर रही है।

DK Shivakumar, Karnataka Assembly Election 2023, LPG cylinder,

डीके शिवकुमार ने की एलपीजी सिलेंडर की पूजा

शिवकुमार ने की रसोई गैस सिलेंडर की पूजा, पीएम मोदी पुराना वीडियो किया ट्वीट

मतदान से एक दिन पहले कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने मंगलवार को एक रसोई गैस सिलेंडर की पूजा की। उसके सामने आरती की और मतदाताओं से वोट डालने जाने से पहले ऐसा करने का आग्रह किया। कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी के पुराने भाषण वाले वीडियो के साथ ट्वीट किया कि कन्नडवासियों! इससे पहले कि आप अपना वोट डालने जाएं, इस अनुष्ठान को करना न भूलें। वीडियो देखें। इस वीडियो नरेंद्र मोदी ने कहा कि मतदान करने जाएं तो पहले गैस सिलेंडर से प्रार्थना करें।

End of Feed