वोट प्रतिशत आंकड़े देने में देरी पर मचा घमासान, कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग को घेरा, पूछा- 11 दिन क्यों लगे

कपिल सिब्बल ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम को लेकर फैसला दिया है और कहा है कि हर नागरिक को चुनाव आयोग पर भरोसा होना चाहिए। लेकिन, क्या चुनाव आयोग भरोसेमंद है?

Kapil Sibal on ECI: लोकसभा चुनाव 2024 में पहले दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। दूसरे दौर में वोटिंग प्रतिशत के आंकड़े पर घमासान छिड़ गया है। इसे लेकर विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने मतदान के अंतिम आंकड़े जारी करने में देरी पर चुनाव आयोग से कई सवाल किए। उन्होंने कहा कि 11 दिनों के बाद चुनाव आयोग द्वारा मतदान प्रतिशत के आंकड़े प्रकाशित किए गए हैं।

Kapil Sibal

कपिल सिब्बल

आंकड़े देने में 11 दिन क्यों लगे?

कपिल सिब्बल ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम को लेकर फैसला दिया है और कहा है कि हर नागरिक को चुनाव आयोग पर भरोसा होना चाहिए। लेकिन, क्या चुनाव आयोग भरोसेमंद है? पहले चरण के बाद डेटा पर वोट प्रतिशत के बारे में चुनाव आयोग की वेबसाइट 11 दिनों के बाद अपलोड की गई थी, यह केवल वोटों का प्रतिशत दिखाता है, संख्या नहीं। चुनाव आयोग को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्पष्ट करना चाहिए कि इसमें 11 दिन क्यों लगे? जब संदेह उठता है तो लोगों का विश्वास कम हो जाता है।

End of Feed