मनोज तिवारी के खिलाफ चुनावी ताल ठोकेंगे कन्हैया कुमार? उम्मीदवारी पर मुहर लगाने के करीब कांग्रेस

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 12, 2024, 09:38 AM IST

Kanhaiya Kumar : दिल्ली में आम आदमी पार्टी, पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और नई दिल्ली लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है। जबकि कांग्रेस नॉर्थ इस्ट, नॉर्थ वेस्ट और चांदनी चौक सीट पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा ने अपने सभी उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

Kanhaiya Kumar : उम्मीदवारों की घोषणा करने में बाकी दलों से पीछे चल रही कांग्रेस दिल्ली की तीन सीटों पर जल्द ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। सूत्रों की मानें तो कन्हैया कुमार को दिल्ली से चुनाव लड़ाया जा सकता है। पार्टी नॉर्थ इस्ट से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी के खिलाप कन्हैयार को उतार सकती है। दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की हुई बैठक में कन्हैया कुमार के नाम पर चर्चा हुई है। सूत्रों का कहना है कि एनएसयूआई के प्रभारी के नाम पर अब मुहर लगने का इंतजार है।

Lok Sabha Election 2024

लोकसभा चुनाव 2024

बुधवार शाम हुई कांग्रेस की बैठक

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि दिल्ली की तीन सीटों पर उम्मीदवार तय करने के लिए बुधवार शाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में जिन नामों पर चर्चा हुई उसमें कन्हैया का नाम भी शामिल था। बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत AAP चार सीटों और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी ने अपने हिस्से की सभी चार सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है।

End of Feed