इलेक्शन

JMM ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, चंपाई के खिलाफ गणेश महली को मिला टिकट; खूंटी से भी बदला प्रत्याशी

Jharkhand Assembly Elections: झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें झामुमो ने दो उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है।

Image

JMM ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Jharkhand Assembly Elections: झामुमो (JMM) ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए दो उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है। जिसमें सरायकेला सीट से गणेश महली को मैदान में उतारा गया है जो हाल ही में भाजपा छोड़कर पार्टी में शामिल हुए थे। महली अन्य भाजपा नेताओं के साथ 22 अक्टूबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हुए थे। इसी सीट पर बीजेपी ने चंपई सोरेन को टिकट दिया है। पार्टी ने खूंटी सीट से रामसूर्या मुंडा को मैदान में उतारा है। बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट सीट से चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं तो वहीं उनकी पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय सीट से चुनाव लड़ेंगी। झामुमो ने इससे पहले 3 सूची जारी कर 81 में से 41 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए थे। दो और उम्मीदवारों की सूची के साथ ही उसने अब तक कुल 43 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, झारखंड में कुल मतदाता की संख्या 25518642 हैं, जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या 12997325, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 12520910 है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article