Baramulla Lok Sabha Seat: बारामूला में उलटफेर, उमर अब्दुल्ला की करारी हार; इंजीनियर राशिद शेख ने दी शिकस्त

Baramulla Lok Sabha Seat: कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (Jammu & Kashmir National Conference) के उपाध्यक्ष और बारामूला लोकसभा उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर अपनी हार को स्वीकार कर लिया है।

Baramulla Lok Sabha Seat: जम्मू कश्मीर की बारामूला लोकसभा सीट से जेकेएनसी को झटका लगा है। यहां से जेकेएनसी उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला को हार मिली है । इस पर खुद जम्मू और कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (Jammu & Kashmir National Conference) के उपाध्यक्ष और बारामूला लोकसभा उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर अपनी हार को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने लिखा है कि मुझे लगता है कि यह हार को स्वीकार करने का समय है। उत्तरी कश्मीर में जीत के लिए इंजीनियर राशिद को बधाई। इंजीनियर राशिद शेख ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। फिलहाल वो टेरर फंडिंग के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद हैं।

Engineer Rashid Shekh won From Baramulla Lok Sabha Seat

उमर अब्दुल्ला की हार

End of Feed