झारखंड में "पहले चरण" के उम्मीदवारों में 20 फीसदी पर गंभीर आपराधिक मामले, एक-तिहाई करोड़पति

  • Agency by: IANS
  • Updated May 5, 2024, 12:05 AM IST

Jharkhand Lok Sabha Election: झारखंड में पहले चरण (देश में चौथे चरण) के चुनाव में कुल 45 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इनमें से नौ के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आपराधिक मामलों में नामजद कुल उम्मीदवारों की संख्या 13 है।

Jharkhand Lok Sabha Election: झारखंड में लोकसभा की जिन चार सीटों - खूंटी, लोहरदगा, सिंहभूम और पलामू - पर सबसे पहले 13 मई को वोट डाले जाने हैं, वहां मैदान में उतरे उम्मीदवारों में 29 प्रतिशत ऐसे हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। बीस प्रतिशत उम्मीदवारों पर तो गंभीर अपराध के केस चल रहे हैं।

End of Feed