इलेक्शन

Jharkhand Election: अब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा BJP में शामिल

Jharkhand Election: झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के साथ ही मानस सिन्हा बीजेपी में शामिल हो गए।

Image

मानस सिन्हा बीजेपी में शामिल

KEY HIGHLIGHTS
  • झारखंड में कांग्रेस के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा
  • कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का इस्तीफा
  • इस्तीफा दे मानस सिन्हा बीजेपी में शामिल

Jharkhand Election: झारखंड में अब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इससे पहले बीजेपी और जेएमएम को एक दूसरे को झटका दे चुकी है, अब बीजेपी ने कांग्रेस के एक बड़े नेता को तोड़ लिया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ले ली। झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय ने उन्हें हरमू स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे।

मानस सिन्हा का कांग्रेस पर आरोप

भाजपा में शामिल होने के बाद मानस सिन्हा ने कहा, "कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जाती है। मैंने 27 वर्षों तक अपना खून-पसीना बहाया। लेकिन, मुझे कुछ नहीं मिला। भाजपा में मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर शामिल हुआ हूं। बिना शर्त मैं भाजपा में आया हूं और अब पार्टी के लिए काम करूंगा।"

मानस सिन्हा का टिकट गया था कट

मानस सिन्हा झारखंड की भवनाथपुर सीट से पार्टी का टिकट चाहते थे। यह सीट इंडिया ब्लॉक में झामुमो के खाते में गई है और यहां से झामुमो ने अनंत प्रताप देव को उम्मीदवार बनाया है। उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाने के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि उनके पार्टी में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

मानस सिन्हा ने क्यों दिया इस्तीफा

मानस सिन्हा ने भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा है कि उन्होंने अपने 27 कीमती साल पार्टी को दिए। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी, उसका निर्वहन भी पूरी जिम्मेदारी से किया। हर बार कोशिश की कि बेहतर परिणाम दूं और हर बार खुद को साबित भी किया। मुझे लगता है कि मेरे काम का कोई महत्व नहीं है। यह चौथा मौका है, जब पार्टी ने मुझे अपमानित किया है। किसी भी चीज को बर्दाश्त करने की एक सीमा होती है। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article