NDA में कलह की अटकलों पर संजय झा ने लगाया विराम, बोले- खुश हैं नीतीश कुमार, मिलकर करेंगे प्रचार

बिहार चुनाव से पहले एनडीए खेमे में शीट शेयरिंग को लेकर कलह की खबरें सामने आ रही थीं। लेकिन जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ किया है कि नीतीश कुमार नाराज नहीं, बल्कि खुश हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में चुनाव लड़ रहा है।

Bihar Assembly Election 2025: बिहार चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर चर्चाएं तेज हैं। इस बीच सीएम नीतीश कुमार की नाराजगी की खबरें भी सामने आई हैं। लेकिन जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने इन खबरों को खारिज करते हुए एनडीए में सब कुछ ठीक होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पूरी तरह खुश हैं और एनडीए के लिए प्रचार भी करेंगे। संजय झा ने बताया कि नीतीश कुमार एनडीए के वरिष्ठ नेताओं से लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा 'विपक्ष के लोगों को पता है कि चुनाव मैदान में वे साफ हो चुके हैं। इसलिए NDA में क्या हो रहा है, इस बारे में भ्रांतियां फैला रहे हैं, निराधार स्टोरी प्लांट करवा रहे हैं।' संजय झा ने बिहार की जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए कहा है।

​Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो | PTI)

पांचों पार्टियां एकजुट- संजय झा

संजय कुमार झा ने यह भी साफ किया कि एनडीए नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में चुनाव लड़ रहा है और गठबंधन में किसी तरह का मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा 'मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव मैदान में जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक-एक चीज पर खुद उनकी नजर है। सारे लोगों से वे खुद बात कर रहे हैं। एनडीए के घटक दलों के नेतागण, खासकर दिल्ली में बीजेपी के जो बड़े नेता हैं, उनसे भी मुख्यमंत्री जी की बात हो रही है। जो कुछ भी तय हो रहा है, मुख्यमंत्री जी से बात करके ही तय हो रहा है।

End of Feed