JDU MLA Bima Bharti: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे बिहार की सीएम नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है। जदयू विधायक बीमा भारती ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बीमा भारती ने इस्तीफा देने की घोषणा अपने सोशल मीडिया पेज पर की है। बीमा भारती ने कहा कि नीतीश कुमार के पलटी मारने की आदत से परेशान होकर इस्तीफा दे रही हूं। जदयू से इस्तीफा देने के बाद बीमा भारती राजद में शामिल हो गई।
जदयू विधायक बीमा भारती ने दिया इस्तीफा
ये भी पढ़ें- केजरीवाल के परिवार में कौन-कौन, AAP मुखिया की गिरफ्तारी के बाद क्या कोई अपना संभाल सकता है विरासत?
बीमा भारती ने क्यों दिया इस्तीफा
बीमा भारती ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा- "मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अस्थिर राजनीति से तंग आकर जनता दल यू से अपना नाता तोड़ रही हूं। हर 2-3 वर्षों में बिना विचार-विमर्श अकारण गठबंधन बदलकर समाज एवं प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता एवं मतदाताओं में अविश्वास पैदा कर विकास कार्य अवरुद्ध करने एवं बेलगाम अफसरशाही से त्रस्त होने के साथ फिरकापरस्त शक्तियों से समझौता कर बिहारवासियों के साथ विश्वासघात करने वालों का साथ देना मेरे नीति और नियत में नहीं है, मैं जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा देती हूं।"
पूर्णिया से बीमा भारती लड़ेगी चुनाव?
खबर है कि राजद बीमा भारती को पूर्णिया लोकसभा सीट से मैदान में उतार सकती है। अगर ऐसा होता है तो पप्पू यादव को बड़ा झटका लगेगा। पप्पू यादव हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं और पूर्णिया सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं राजद यह सीट अपने पास रखने की कोशिश में है।
कौन है बीमा भारती
बीमा भारती बिहार के पूर्णिया जिले के रुपौली सीट से विधायक है। बीमा भारती जदयू से नाराज चल रही थीं। बीमा भारती जदयू के उन दो विधायकों में शामिल थीं, जो नीतीश सरकार के बहुमत परीक्षण के दौरान अनुपस्थित थीं। बीमा भारती पर राजद के साथ साठ-गांठ करने का भी आरोप लगा था। उसी दौरान बीमा भारती के पति अवधेश मंडल को गिरफ्तार भी किया गया था।
