इलेक्शन

JKNC Candidate List: नेशनल कांफ्रेंस ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, 18 नाम शामिल

JKNC Candidate List: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए फारूक अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कांफ्रेंस ने 18 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। नेशनल कांफ्रेंस राज्य में 51 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Image

नेशनल कांफ्रेंस की पहली लिस्ट जारी

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • नेशनल कांफ्रेंस की पहली लिस्ट आई
  • 18 उम्मीदवारों को मिला टिकट
  • 51 सीटों पर चुनाव लड़ रही है नेशनल कांफ्रेंस

JKNC Candidate List: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए नेशनल कांफ्रेंस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। आज ही नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा फाइनल हुआ था, जिसके बाद नेशनल कांफ्रेंस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।

किसे कहां से मिला टिकट

नेशनल कांफ्रेंस ने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला द्वारा अनुमोदित, निम्नलिखित व्यक्तियों को जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के रूप में नामित किया गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 18 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति हुसैन मसूदी पंपोर से, मोहम्मद खलील बंद पुलवामा से, अब्दुल मजीद लारमी अनंतनाग पश्चिम से, खालिद नजीब सोहरवर्दी डोडा से चुनाव लड़ेंगे।

  1. सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति हुसैन मसूदी - पंपोर
  2. मोहम्मद खलील बंद - पुलवामा
  3. ग़. मोहि-उद-दीन मीर - राजपोरा
  4. शौकत हुसैन गनी - जैनपोरा
  5. शेख मोहम्मद रफी - शोपियां
  6. सकीना इट्टू - डी.एच. पोरा
  7. पीरज़ादा फिरोज अहमद - देवसर
  8. चौधरी ज़फ़र अहमद - लारनू
  9. अब्दुल मजीद लारमी - अनंतनाग पश्चिम
  10. डॉ. बशीर अहमद वीरी - (बिजबेहरा)
  11. रेयाज़ अहमद खान - अनंतनाग पूर्व
  12. अल्ताफ अहमद कालू - पहलगाम
  13. मेहबूब इक़बाल - भद्रवाह
  14. ख़ालिद नजीब सोहरवर्दी-डोडा
  15. अर्जुन सिंह राजू - रामबन
  16. सज्जाद शाहीन - बनिहाल
  17. सजाद किचलू - किश्तवाड़
  18. पूजा थोकुर - पैडेर-नागसानी

51 सीटों पर लड़ेगी नेशनल कांफ्रेंस

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस क्रमश: 51 और 32 सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के आवास पर लंबी बातचीत के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की गई कि गठबंधन साझेदार मार्क्सवादी कांग्रेस पार्टी (माकपा) और जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा 5 सीटों पर “दोस्ताना मुकाबला” होगा।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article