इलेक्शन

जम्मू कश्मीर में कांग्रेस 32 तो नेशनल कांफ्रेंस लड़ेगी 51 सीटों पर चुनाव, 5 सीटों पर होगी फ्रेंडली फाइट; 2 सीट अन्य सहयोगियों को मिली

Jammu Kashmir Assembly Election: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस, सीपीआई एम और पैंथर्स पार्टी के बीच गठबंधन हुआ है। ये चारों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी।

Image

जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के बीच सीटों का बंटवारा

Photo : ANI

Jammu Kashmir Assembly Election: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। जम्मू कश्मीर में कांग्रेस 32 तो नेशनल कांफ्रेंस 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा दो सीटों पर अन्य सहयोगी पार्टियों के उम्मीदवार उतारे जाएंगे। जम्मू कश्मीर में 90 विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने गठबंधन किया है।

कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के बीच सीटों का बंटवारा फाइनल

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के बीच सीट बंटवारे पर राज्य कांग्रेस प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने कहा- "...नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, कांग्रेस 32 पर और हम 5 सीटों पर मैत्रीपूर्ण लेकिन अनुशासित मुकाबला करने पर सहमत हुए हैं। इन 88 सीटों के अलावा, हमने 1 सीट सीपीआई (एम) और 1 सीट पैंथर्स पार्टी के लिए छोड़ी है..."

क्या बोले फारूक अब्दुल्ला

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि- "यह बहुत खुशी की बात है कि हमने यह अभियान शुरू किया है कि हम दोनों मिलकर उन ताकतों के खिलाफ लड़ेंगे जो यहां लोगों को बांटने की कोशिश कर रही हैं। इंडिया गठबंधन इसलिए बनाया गया था ताकि हम उन ताकतों से लड़ सकें जो देश को सांप्रदायिक बनाना, बांटना और तोड़ना चाहती हैं। आज हमने बातचीत पूरी कर ली है और बहुत अच्छे सौहार्दपूर्ण माहौल में समन्वय भी किया है। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस मिलकर चुनाव लड़ेंगे..."

क्या बोली कांग्रेस

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा0 "भाजपा जम्मू-कश्मीर की आत्मा को नष्ट करने की कोशिश कर रही है। हमारे भारतीय गठबंधन का मुख्य उद्देश्य जम्मू-कश्मीर की आत्मा को बचाना है, इसलिए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर में एक ऐसी सरकार बनाने के लिए एक साथ आ रहे हैं जो जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ पूरी तरह से अनुकूल हो। हम एक साथ लड़ेंगे, हम जम्मू-कश्मीर जीतेंगे। हम जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाएंगे..."

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article