जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा को शालटेंग सीट से टिकट दिया है। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में कुल 6 नाम शामिल हैं।
कांग्रेस की दूसरी सूची में कौन-कौन
- सेंट्रल शाल्टेंग: तारिक हमीद कर्रा
- रियासी: मुमताज खान
- श्री माता वैष्णो देवी: भूपेंदर जामवाल
- राजौरी (एसटी): इफ्तकार अहमद
- थन्नामंडी (एसटी): शब्बीर अहमद खान
- सुरनकोट (एसटी): मोहम्मद शाहनवाज चौधरी
कांग्रेस की पहली सूची
कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में नौ उम्मीदवारों की घोषणा की थी। पार्टी ने पार्टी महासचिव गुलाम अहमद मीर को डूरू से और पूर्व राज्य इकाई प्रमुख विकार रसूल वानी को बनिहाल से मैदान में उतारा है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में सुरिंदर सिंह चन्नी, अमानुल्लाह मंटू, गुलाम अहमद मीर, पीरजादा मोहम्मद सैयद, शेख जफरुल्लाह, नदीम शरीफ, शेख रियाज, डॉ. प्रदीप कुमार भगत, विकार रसूल वानी का नाम शामिल था। इसके साथ ही अब तक 15 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है।
गठबंधन में चुनाव लड़ रही कांग्रेस
नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन में जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव लड़ रही है। नेशनल कांफ्रेंस 51 और कांग्रेस 32 सीटों पर चुनाव लड़े रहे हैं। सीपीआई (एम) और जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) को एक-एक सीट मिली है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव तीन चरणों में होंगे - 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर - जिसके बाद 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी।
