Haryana Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए इंडियन नेशनल लोकदल ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। INLD की पहली लिस्ट में सात उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिसमें ओम प्रकाश चौटाले के पोते का भी नाम शामिल है।
इनेलो की दूसरी लिस्ट में किसे मिला टिकट
इनेलों की दूसरी लिस्ट में प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, कलायत सीट से चुनाव लड़ेंगे। शेर सिंह बड़शामी, लाडवा सीट से चुनाव लडे़ंगे। इसके अलावा बहागुरगढ़ से शीला राठी को टिकट मिला है। शीला राठी, पूर्व इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की पत्नी हैं, नफे सिंह राठी की कुछ दिनों पहले हत्या कर दी गई थी।
ओपी चौटाला के बेटे को टिकट
हरियाणा के पूर्व सीएम ओपी चौटाले के पोते अर्जुन सिंह चौटाला को भी इनेलो ने मैदान में उतारा है। अभय चौटाला के छोटे बेटे अर्जुन सिंह चौटाला को रानियां से टिकट मिला है। रानियां सीट पर चौटाला परिवार का दबदबा रहा है।
उमेद लोहान को घरवापसी का इनाम
इनेलो ने नारनौंद सीट से उमेद लोहान को टिकट दिया है। उमेद लोहान पार्टी में टूट के बाद जेजेपी में चले गए थे। बाद में लोहान ने जेजेपी को छोड़कर कांग्रेस का दाम थामा और फिर अभय चौटाला के कहने बाद वापस इनेलो ज्वाइन कर लिया।
