Lok Sabha Chunav Result: कांग्रेस नेता जयराम रमेश बोले- बनावटी थे एग्जिट पोल के आंकड़े, संजय राउत का दावा 'इंडिया’ गठबंधन पार करेगा 295 का आंकड़ा

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 4, 2024, 12:23 PM IST

Lok Sabha Chunav Result: रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 272 सीटों के बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक बड़े उलफेटर आस में है। लगातार वोटों की चल रही गिनती के बीच कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के नेताओं के बयान सामने आने लगे हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 272 सीटों के बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक बड़े उलफेटर आस में है। किसकी सरकार बनेगी यह शाम तक साफ हो जाएगा। लगातार वोटों की चल रही गिनती के बीच कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के नेताओं के बयान सामने आने लगे हैं। वो लगातार उम्मीद जता रहे हैं कि इंडिया ब्लॉक को बहुत मिलेगा। मतगणना के बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश, आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह और शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा कि विपक्षी गठजोड़ बहुमत के आंकड़े को पार कर लेगा।

Sanjay Raut and Jairam ramesh

एग्जिट पोल के आंकड़े पूरी तरह से बनावटी थे- जयराम रमेश

कांग्रेस रमेश ने कहा कि अब सभी 543 सीटों के रुझान आ गए हैं। दो चीजें बिल्कुल स्पष्ट हैं। पहला यह कि नरेंद्र मोदी के लिए एक चौंकाने वाली राजनीतिक और निर्णायक नैतिक हार होगी। दूसरा उन्होंने एग्जिट पोल्स को जिस तरह से मैनेज करवाए थे, वे बेनकाब हो गए हैं। एग्जिट पोल के आंकड़े पूरी तरह से बनावटी थे।

End of Feed