अमेठी-रायबरेली में कांग्रेस क्यों नहीं उतार रही उम्मीदवार? पार्टी की पूरी प्लानिंग की इनसाइड स्टोरी

  • Authored by: रंजीता झा
  • Updated Apr 7, 2024, 01:48 PM IST

Congress: उत्तर प्रदेश के अमेठी और रायबरेली को लेकर कांग्रेस पार्टी 26 अप्रैल के बाद ही कोई आधिकारिक एलान करेगी। दरअसल 26 अप्रैल को केरल के वायनाड में इलेक्शन है। राहुल गांधी वहां से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी चाहती है कि दशकों से गांधी परिवार से जुड़ी रही अमेठी और रायबरेली पर फैसले का कोई भी प्रभाव वायनाड के चुनाव में न पड़े।

Congress: गांधी परिवार का गढ़ कहे जाने वाले अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस ने अब तक उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है। इसको लेकर सवाल भी खड़े होने लगे हैं। अब तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसको मुद्दा बनाया है। हालांकि, कांग्रेस यूपी प्रभारी अनिवाश पांडे का दावा है कि दोनों खास सीटों उम्मीदवारों का ऐलान न करना पार्टी की विशेष रणनीति का हिस्सा है।

Congress

अमेठी-रायबरेली में उम्मीदवार क्यों नहीं उतार रही कांग्रेस

अब पार्टी की यही रणनीति सामने आ गई है। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के अमेठी और रायबरेली को लेकर कांग्रेस पार्टी 26 अप्रैल के बाद ही कोई आधिकारिक एलान करेगी। दरअसल 26 अप्रैल को केरल के वायनाड में इलेक्शन है। राहुल गांधी वहां से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी चाहती है कि दशकों से गांधी परिवार से जुड़ी रही अमेठी और रायबरेली पर फैसले का कोई भी प्रभाव वायनाड के चुनाव में न पड़े।

End of Feed