कैश से लेकर शराब तक... विधानसभा चुनाव के दौरान अब तक 100 करोड़ से ज्यादा की जब्ती, चुनाव आयोग की सख्त निगरानी

चुनाव आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जांच और तलाशी के दौरान आम नागरिकों को किसी तरह की असुविधा या परेशानियों का सामना न करना पड़े। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे केवल संदिग्ध गतिविधियों पर ही कार्रवाई करें और जनता के अधिकारों का सम्मान बनाए रखें।

बिहार विधानसभा चुनाव और आठ विधानसभा क्षेत्रों की उपचुनाव प्रक्रिया के बीच राज्य में अब तक 108.19 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध सामग्री जब्त की जा चुकी है। चुनाव आयोग ने इसे एक बड़ी कार्रवाई बताते हुए कहा है कि यह संयुक्त एजेंसियों की सतर्कता और सख्त निगरानी का परिणाम है। चुनाव आयोग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 9.62 रुपए करोड़ नकद, 42.14 करोड़ रुपए मूल्य की शराब (करीब 9.6 लाख लीटर), 24.61 करोड़ रुपए मूल्य के मादक पदार्थ, 5.8 करोड़ रुपए मूल्य की कीमती धातुएं और 26 करोड़ रुपये से अधिक के फ्रीबीज़ व अन्य वस्तुएं जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मल्टी एजेंसी टीमों के समन्वय से की गई है।

election commission checking

बिहार में चेकिंग करती हुई शेखपुरा पुलिस (फोटो- @ShekhpuraPolice)

End of Feed