'कट सकता है बिधूड़ी का टिकट, मेरी लड़ाई आतिशी से है', कालकाजी से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने दिखाए तेवर

Delhi Assembly Election 2025: कालकाजी से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी और AAP उम्मीदवार आतिशी पर हमला बोला। खासकर महिला विरोधी बयान के लिए बिधूड़ी उनके निशाने पर है। लांबा ने कहा कि जहां तक उन्हें जानकारी है, भाजपा बिधूड़ी का टिकट काट सकती है।

Delhi Assembly Election 2025: चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के साथ ही दिल्ली में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। उम्मीदवार अपनी-अपनी सीटों पर लोगों के बीच जा रहे हैं और अपने विरोधियों पर निशाना साधा रहे हैं। इसी क्रम में कालका जी से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी और AAP उम्मीदवार आतिशी पर हमला बोला। खासकर महिला विरोधी बयान के लिए बिधूड़ी उनके निशाने पर है। लांबा ने कहा कि जहां तक उन्हें जानकारी है, भाजपा बिधूड़ी का टिकट काट सकती है। अगर ऐसा होता है कि तो यह उनकी पहली जीत होगी। कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि इस सीट पर उनकी लड़ाई आतिशी से है।

atishi

कालका जी से कांग्रेस प्रत्याशी हैं अलका लांबा।

इस सीट पर मेरी लड़ाई आतिशी से है-लांबा

लांबा ने कहा, 'इन नेताओं की महिला विरोधी भाषा सुनकर लोग नाराज हैं। वे विकास की बात नहीं करते। सड़कों के विकास की जगह इनका ध्यान महिलाओं की गाल पर रहता है। कालकाजी में इस तरह के बयान को कोई भी पसंद नहीं करेगा। भाजपा के दबाव पर उन्होंने माफी मांगी। फिर उन्होंने दिल्ली की सीएम के बारे में आपत्तिजनक बात कही। मैं भाजपा की उन महिला कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करती हूं जिन्होंने कहा कि बिधूड़ी यदि इस तरह की भाषा बोलेंगे तो वे उनका समर्थन नहीं करेंगी। जहां तक मुझे जानकारी है, हो सकता है कि बिधूड़ी का टिकट आज कट जाए। ऐसा होता है तो यह हमारी पहली जीत होगी। इस सीट पर मेरी लड़ाई आतिशी से है।'

End of Feed