राहुल गांधी अमेठी से कल तक अपने नाम की घोषणा नहीं करते हैं तो कर लूंगा आत्महत्या, कांग्रेस नेता ने दी धमकी

जहां बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी यहां से नामांकन भी दाखिल कर चुकी हैं। वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार का कोई अता-पता नहीं है। ऐसे में कार्यकर्ता हताश हो रहे हैं।

Amethi Lok Sabha Election: कांग्रेस ने अमेठी सीट से अभी तक किसी भी उम्मीदवार को चुनावी मैदान में नहीं उतारा है। इससे पार्टी के नेता और कार्यकर्ता नाराज हैं। राहुल गांधी के नाम पर कयास तो लगते रहे लेकिन अब तक ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि वह यहां से लड़ने के इच्छुक हैं। इसे लेकर कार्यकर्ता भी हताश और निराश हैं। उधर, बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी यहां से नामांकन भी दाखिल कर चुकी हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार का कोई अता-पता नहीं है।

Rahul Gandhi

अमेठी से उम्मीदवार कौन?

कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन

इसे लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कार्यालय गौरीगंज में धरना प्रदर्शन भी किया। इसी बीच अमेठी के गौरीगंज स्थित कांग्रेस भवन परिसर में मंगलवार देर शाम ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश मिश्रा सेनानी ने आत्महत्या की कोशिश की। उन्होंने पेड़ पर फंदा डालकर लटकने का प्रयास किया। हालांकि, समय रहते कार्यकर्ताओं ने उन्हें बचा लिया।

End of Feed