इलेक्शन

मुझे बारामती के लोगों पर भरोसा- भतीजे से मुकाबले पर बोले अजित पवार

कई दिनों के गतिरोध के बाद महा विकास आघाडी ने बुधवार को 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा चुनाव के लिये सीट बंटवारे को लेकर फॉर्मूले की घोषणा की थी। इसके तहत शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और एनसीपी(एसपी) के 85-85 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की गई थी।

Image

बारामती से चुनावी मैदान में हैं अजीत पवार

Photo : PTI

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष अजित पवार ने विधानसभा चुनाव में बारामती सीट पर अपने भतीजे युगेंद्र पवार से होने वाले मुकाबले के बारे में शुक्रवार को कहा कि उन्हें क्षेत्र के मतदाताओं पर भरोसा है, जिन्होंने हमेशा उनका समर्थन किया है।

अजित के छोटे भाई श्रीनिवास के बेटे युगेंद्र से मुकाबला

शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने बारामती से अजित के छोटे भाई श्रीनिवास के बेटे युगेंद्र (32) को उम्मीदवार बनाया है, जिसके साथ ही इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा।

क्या बोले अजित पवार

इंदापुर में राकांपा के उम्मीदवार दत्तात्रेय भारणे के नामांकन पत्र दाखिल करते समय उनके साथ मौजूद अजित पवार से पत्रकारों ने भतीजे से मुकाबले के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि चुनावी राजनीति में ऐसे मुकाबले आम बात है। उपमुख्यमंत्री ने कहा, “कोई भी नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है। बारामती के लोग दयालु हैं और मुझे उनपर भरोसा है। 23 नवंबर (मतगणना के दिन) को सबकुछ साफ हो जाएगा। पिछले सात-आठ चुनाव में बारामती के लोगों ने पहले सांसद और फिर विधायक के तौर पर मेरा समर्थन किया है। मैं जन प्रतिनिधि के तौर पर ईमानदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन करता हूं।”

भाषा की रिपोर्ट

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article