MP Election 2023: मैं अच्छा हिंदू- शिवराज के आरोपों पर दिग्विजय का पलटवार, छोटे दलों को लेकर लोगों को किया अगाह

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 29, 2023, 05:50 PM IST

MP Election 2023: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को कहा कि मध्य प्रदेश में केवल दो दल हैं और मतदाताओं को ऐसे छोटे दलों के जाल में नहीं फंसना चाहिए, जो राज्य में सरकार नहीं बनाने जा रहे।

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की वोटिंग अब कुछ ही दिन बचे हैं। बीजेपी और कांग्रेस के बीच वार-पलटवार दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है। चुनाव में वादों के साथ-साथ अब हिंदुत्व वाले मुद्दे भी आने लगे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के राम मंदिर वाले बयान पर अब दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है। दिग्विजय सिंह ने खुद को अच्छा हिंदू बताते हुए कहा कि उन्होंने राम मंदिर निर्माण में शिवराज सिंह चौहान से ज्यादा का चंदा दिया है।

digvijay singh (2)

भोपाल में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह

End of Feed