इलेक्शन

दिल्ली चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर, नई दिल्ली सीट पर हारे अरविंद केजरीवाल, BJP के प्रवेश वर्मा जीते

Arvind Kejriwal loses New Delhi seat : केजरीवाल की इस हार में कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित की बड़ी भूमिका है। संदीप ने आप के वोट बैंक में सेंधमारी की जिसकी वजह से केजरीवाल को हार का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि संदीप दीक्षित ने अपनी मां शीला दीक्षित के 'अपमान' का बदला लिया है। वह हार के भी जीत गए हैं।

Image

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025

Arvind Kejriwal loses New Delhi seat : दिल्ली चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर हुआ है। आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट पर चुनाव हार गए हैं। केजरीवाल को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने हराया। यह हार केजरीवाल को बहुत बड़ झटका है। इस सीट पर वह शुरुआत से ही पीछे रहे। बीच की काउंटिंग में वह थोड़े समय के लिए आगे निकले थे लेकिन फिर वह बढ़त नहीं बना पाए। नई दिल्ली सीट पर 13 राउंड की काउटिंग हुई। केजरीवाल की इस हार में कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित की बड़ी भूमिका है। संदीप ने आप के वोट बैंक में सेंधमारी की जिसकी वजह से केजरीवाल को हार का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि संदीप दीक्षित ने अपनी मां शीला दीक्षित के 'अपमान' का बदला लिया है। वह हार के भी जीत गए हैं।

भाजपा उम्मीदवार मरवाह ने हराया

चुनाव में APP को दूसरा बड़ा झटका पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की हार के रूप में लगा है। पूर्व शिक्षा मंत्री और पूर्व आबकारी मंत्री रहे मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए हैं। साल 2013, 2015 और 2020 में पूर्वी दिल्ली की पटपड़गंज सीट से विधायक चुने गए मनीष सिसोदिया ने इस बार अपनी सीट बदल दी थी। इस बार उन्होंने जंगपुरा सीट से चुनाव लड़ा। सिसोदिया को भाजपा उम्मीदवार तरविंदर सिंह मरवाह ने हराया।

अवध ओझा भी चुनाव हारे

केजरीवाल के अलावा AAP के कई बड़े नेता चुनाव हार गए हैं। सीएम आतिशी भी अपनी कालकाजी सीट पर पीछे चल रही हैं। पटपड़गंज सीट से अवध ओझा भी चुनाव हारे हैं। लक्ष्मीनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार अभय वर्मा को जीत मिली है। वर्मा ने आप उम्मीदवार बीबी त्यागी को हराया। दिल्ली में भाजपा की इस प्रचंड जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम के समय दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय जाएंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article