इलेक्शन

Haryana Chunav Parinam Results 2024: लाडवा और अंबाला कैंट सहित जानिए अंबाला डिवीजन की सभी साटों का हाल, अनिल विज और CM सैनी की सीट पर कौन आगे-कौन पीछे

Haryana Prainam Results 2024, Ambala, Panchkula, Yamuna Nagar, Kurukshetra Vidhan Sabha Results Live Updates: हरियाणा में सीएम सैनी की लाडवा सीट पर भाजपा-कांग्रेस में कांटेदार मुकाबला चल रहा है। कांग्रेस के मेवा सिंह, सीएम नायब सैनी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं तो अंबाला कैंट से चौंकाने वाले नतीजे सामने आ सकते हैं।

Image

अंबाला डिवीजन की सभी सीटों का हाल।

Photo : Times Now Digital

Ambala, Panchkula, Yamuna Nagar, Kurukshetra Vidhan Sabha Results Live Updates: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। सभी सीटों के रुझान भी आना शुरू हो गए हैं। अब तक के रुझानों में भारी उलटफेर होता दिख रहा है। एक बार फिर से एग्जिट पोल गलत साबित हो रहे हैं और हरियाणा के रुझानों में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाती दिख रही है। रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं कांग्रेस कई सीटों पर पिछड़ गई है।

हालांकि, कई सीटों पर कांटे की टक्कर देखी जा रही है। सीएम सैनी की लाडवा सीट पर भाजपा-कांग्रेस में कांटेदार मुकाबला चल रहा है। कांग्रेस के मेवा सिंह, सीएम नायब सैनी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं तो अंबाला कैंट से चौंकाने वाले नतीजे सामने आ सकते हैं। यहां से भाजपा के भाजपा के दिग्गज नेता अनिज विज निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवरा से 1100 वोटों से पिछड़ गए हैं।

यहां देखें अंबाला डिवीजन की सभी विधानसभा सीटों का हाल

अंबाला

विधानसभा क्षेत्रआगे पीछे
नारायणगढ़ शैली चौधरी (Congress)पवन सैनी (BJP)
अंबाला कैंट चित्रा सरवरा (निर्दलीय )अनिल विज (BJP)
अंबाला सिटी निर्मल सिंह मोहरा (Congress)असीम गोयल (BJP)
मुलाना पूजा (Congress)संतोष चौहान (BJP)

पंचकुला

विधानसभा क्षेत्रआगे पीछे
पंचकुलाचंदेर मोहन (Congress)ज्ञान चंद गुप्ता (BJP)
कालका गोपाल सुखोमाजरी (निर्दलीय)शक्ति रानी शर्मा (BJP)

कुरुक्षेत्र

विधानसभा क्षेत्र आगे पीछे
लाडवा नायाब सैनी (BJP)मेवा सिंह (Congress)
शाहबाद राम करन (Congress)सुभाष चंद (BJP)
थानेसर अशोक कुमार अरोडा (Congress)सुभाष सुधा (BJP)
पिहोवा मनदीप चट्ठा (Congress)जय भगवान शर्मा (BJP)

यमुनानगर

विधानसभा क्षेत्रआगे पीछे
यमुनानगर रमन त्यागी (Congress)घनश्याम दास (BJP)
रादौर श्याम सिंह (BJP)बिशन लाल सैनी (Congress)
जगधारी अकरम खान (Congress )कंवर पाल (BJP)
साढौरा रेनू बाला (Congress)बलवंत सिंह (BJP)
Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article