Exit Poll: कंगना रनौत का क्या होगा? हिमाचल की मंडी सीट के नतीजे कर सकते हैं हैरान; जानें एग्जिट पोल में किसका दिखा जलवा

Himachal Pradesh Exit Poll: मंडी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की कंगना रनौत और कांग्रेस के विक्रमादित्य के बीच मुकाबला हुआ। एग्जिट पोल के नतीजों में ये अनुमान लगाया गया है कि मंडी सीट से कंगना रनौत को हार मिल सकती है। यहां विक्रमादित्य सिंह की जीत हो सकती है। आपको समीकरण समझना चाहिए।

What will happen to Kangana Ranaut: लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल जारी हो चुके हैं। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश की सभी 4 लोकसभा सीटों की स्थिति भी लगभग साफ हो गई है। एग्जिट पोल के अनुसार इस राज्य की 4 सीटों में से भाजपा 3 से 4 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। इसके अलावा यदि कांग्रेस की बात की जाए तो यहां विपक्षी गठबंधन INDIA में शामिल कांग्रेस के खाते में 0 से 1 सीटें आने की संभावना है।

Himachal Pradesh Exit Poll 2024 Kangana Ranaut vs Vikramaditya

हिमाचल में किसका दबदबा?

चुनाव हार सकती हैं कंगना रनौत

मंडी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की कंगना रनौत और कांग्रेस के विक्रमादित्य के बीच कड़ा मुकाबला है। टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी (Timesnow Navbharat ETG) सर्वे में ये अनुमान लगाया गया है कि मंडी सीट से कंगना रनौत को हार मिल सकती है। यहां विक्रमादित्य सिंह की जीत हो सकती है।

End of Feed