LIVEHimachal Pradesh Election Result 2022 Updates: भाजपा ने मानी हार! जयराम ठाकुर ने दिया इस्तीफा

Himachal Pradesh Election Result 2022 Updates: भाजपा ने मानी हार! जयराम ठाकुर ने दिया इस्तीफा
Himachal Pradesh Chunav Result 2022, HP Election Result 2022 Updates: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटों के लिए मतगणना जारी है। अब तक परिणामों और रुझानों से साफ हो गया है कि राज्य में बीजेपी हारने की कगार गई है। कांग्रेस बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है। सीएम जयराम ठाकुर ने इस्तीफा दे दिया है। इस पहाड़ी राज्य में चुनाव एक चरण में गत 12 नवंबर को हुआ था। राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। यह राज्य भाजपा को लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का मौका देता है कि नहीं यह देखने वाली बात होगी। कांग्रेस को उम्मीद है कि इस बार उसकी सरकार बनेगी। इस बार आम आदमी पार्टी ने भी हिमाचल प्रदेश में चुनाव लड़ा है। इस बार हिमाचल प्रदेश में रिकॉर्ड वोटिंग हुई है। बताया जाता है कि वोटिंग का यह प्रतिशत 1985 के बाद सबसे ज्यादा है। बीते 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यहां 44 सीटें जीतकर अपनी सरकार बनाई। इस चुनाव में कांग्रेस को 21 सीटें मिली थीं।गत 12 नवंबर को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जहां विकास के अपने एजेंडे की बदौलत चुनावी सफलता दोहराने की उम्मीद कर रही है तो वहीं मुख्य विपक्षी कांग्रेस मतदाताओं से निवर्तमान सरकार को सत्ता से बेदखल करने की चार दशक पुरानी परंपरा के बने रहने की आशा कर रही है। पर्वतीय राज्य में बृहस्पतिवार को 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा, जिनमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और पूर्व भाजपा प्रमुख सतपाल सिंह सत्ती शामिल हैं।
ECI Election Results 2022 | HP Election Results Updates in English
जयराम ठाकुर ने दिया इस्तीफा
हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने हार को स्वीकार करते हुए कांग्रेस को बधाई दे दी है। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा- "मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। लोगों के विकास के लिए काम करना कभी बंद नहीं करेंगे। हमें चीजों का विश्लेषण करने की जरूरत है। कुछ मुद्दे ऐसे थे जिन्होंने नतीजों की दिशा बदल दी। अगर वे हमें बुलाएंगे तो मैं दिल्ली जाऊंगा।"
इस्तीफा देंगे जयराम ठाकुर
हिमाचल में बीजेपी हार मानती दिख रही है। हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। यहां कांग्रेस 39 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 26 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
12 सीटों पर कांग्रेस जीती
हिमाचल में कांग्रेस ने 12 सीटों पर जीत हासिल की है। और 27 सीटों पर आगे है। वहीं बीजेपी ने 11 सीटों पर जीत हासिल की है और 15 पर आगे चल रही है।
अभी जीत का इंतजार- कांग्रेस
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा नियुक्त किए गए ऑब्जर्वर और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने टाइम्स नाउ नवभारत को फोन पर जानकारी देते हुए कहा कि विधायकों को अभी बाहर ले जाने की कोई बात नहीं हुई है, अभी तो काउंटिंग चल रही है, सभी काउंटिंग सेंटर में बैठे हुए हैं। शाम तक हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उसके बाद हम तय करेंगे आगे क्या करना है?
विधायकों को छत्तीसगढ़ भेजने की तैयारी
हिमाचल में कांग्रेस लगभग जीत हासिल कर चुकी है। सूत्रों के अनुसार हालांकि कांग्रेस को डर है कि जीत के बाद भी कहीं विधायक टूट न जाएं और भाजपा सरकार न बना ले। यही कारण है कि कांग्रेस अपने विधायकों को रायपुर ले जाने की तैयारी कर रही है।
रुझानों में कांग्रेस को बहुमत
हिमाचल प्रदेश में बीजेपी हार की ओर बढ़ती दिख रही है। रुझानों के अनुसार कांग्रेस 37 और बीजेपी 28 सीटों पर आगे चल रही है। अगर रुझानों के अनुसार ही परिणाम आते हैं तो कांग्रेस राज्य में आसानी से सरकार बना लेगी।
ये सीटें तय करेंगी सरकार का फैसला!
Himachal Election Result: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आना शुरू हो गया है। मतगणना जारी है। राज्य में बीजेपी और कांग्रेस के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिल रहा है। राज्य की कई सीटें ऐसी हैं, जहां कभी बीजेपी तो कभी कांग्रेस आगे चल रही है। राज्य की छह सीटों पर कांग्रेस 100 से भी कम वोटों से आगे चल रही है।
पढ़ें पूरी खबरऊना की सभी सीटों पर कांग्रेस आगे
ऊना जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। सभी पांच विधानसभा सीटों चिंतपूर्णी (एससी), गगरेट, हरोली, ऊना और कुटलेहड़ में कांग्रेस के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
कांग्रेस-बीजेपी के बीच जोरदार मुकाबला
हिमाचल में कांग्रेस और बीजेपी के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां कभी कांग्रेस आगे हो रही तो कभी बीजेपी। फिलहाल कांग्रेस 33 और बीजेपी 31 सीटों पर आगे चल रही है।
शिमला से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश जनार्थ आगे
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में शिमला से कांग्रेस के उम्मीदवार हरीश जनार्थ आगे चल रहे हैं। हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।
नालागढ़ से निर्दलीय आगे
नालागढ़ विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार केएल ठाकुर आगे चल रहे हैं। निर्दलीय उम्मीदवार केएल ठाकुर नालागढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा के लखविंदर सिंह राणा, कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा और आप के धर्म पाल से आगे चल रहे हैं।
कुल्लू और बंजार में कांग्रेस आगे
वोटों की गिनती जारी है। रुझानों कांग्रेस के सुंदर सिंह ठाकुर कुल्लू से भाजपा के नरोत्तम सिंह के खिलाफ आगे चल रहे हैं। इसी तरह बंजार से कांग्रेस के खिमी राम बीजेपी के सुरेंद्र शौरी से आगे चल रहे हैं।
आप का नहीं खुला खाता
हिमाचल चुनाव में आम आदमी पार्टी बहुत जोर-शोर से उतरी थी। पंजाब जीत से उत्साहित आप, हिमाचल में भी जीतने का दावा कर रही थी, लेकिन शुरूआती रुझानों के अनुसार आप का खाता नहीं खुलता दिख रहा है।
यहां से बीजेपी आगे
शुरुआती रुझानों के अनुसार बीजेपी हिमाचल प्रदेश के सिराज, धरमपुर, कुटलेहड़ और पालमपुर विधानसभा क्षेत्रों में आगे चल रही है। राज्य में बीजेपी कुल 35 सीटों पर आगे चल रही है।
मनाली, दरंग, हरोली, शिमला और रोहड़ू विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को बढ़त
शुरुआती रुझानों के अनुसार हिमाचल प्रदेश के मनाली, दरंग, हरोली, शिमला और रोहड़ू विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस आगे चल रही है। अब तक के रुझानों के अनुसार राज्य में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
विक्रमादित्य सिंह आगे
कांग्रेस के दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह अपनी परंपरागत सीट से आगे चल रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।
रूझानों के बीच बीजेपी मुख्यालय में बढ़ी हलचल
हिमाचल चुनाव के शुरूआती रूझानों के बाद बीजेपी मुख्यालय में हलचल बढ़ गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं। वो यहां से हिमाचल चुनाव के परिणामों पर नजर बनाए हुए हैं, भाजपा मुख्यालय में चुनावों को लेकर चहल-पहल है। भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ता भी पहुंचने लगे हैं।
हिमाचल के पर्वेक्षक छत्तीसगढ़ CM जा सकते है शिमला
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला लगातार हिमाचल के नेताओं के संपर्क में हैं। रूझानों पर वो नजर बनाए हुए हैं। वहीं जीत के करीब रहने पर विधायकों को दूसरे राज्य में भी शिफ्ट करने पर कांग्रेस विचार कर रही है। वहीं रूझानों को देखते हुए कांग्रेस के हिमाचल पर्वेक्षक भूपेश बघेल भी शिमला जा सकते हैं।
फिर कांग्रेस आगे
हिमाचल में बीजेपी एक बार फिर से पीछे हो गई है। इस बार सीटों का फासला एक सीट का है। यहां बीजेपी 33 तो कांग्रेस 34 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एक सीट पर निर्दलीय बढ़त बनाए हुए है।
अब बीजेपी हुई आगे
हिमाचल में बीजेपी अब कांग्रेस से आगे हो गई है। बीजेपी 35 सीटों पर और कांग्रेस 33 सीटों पर आगे चल रही है। आप अभी भी जीरो पर बनी हुई है।